मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर कसा शिकंजा, 2 जगहों पर छापेमारी

मुंबई, 25 जून: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन पर शिकंजा कसते हुए उनके नागपुर और मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की। ये छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में हो रही है। सूत्रों का दावा है कि ईडी की टीम देशमुख और उनके कर्मचारियों से पूछताछ भी कर सकती है। इससे पहले उनके तार एंटीलिया केस से जुड़े थे, जब मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने उन्हें आरोपी सचिन वाजे का खास बताया था।

Nagpur

जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे ईडी के अधिकारी नागपुर के सिविल लाइन में स्थित अनिल देशमुख के घर पहुंचे। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्होंने छापेमारी शुरू की। कुछ ही देर बाद ईडी की दूसरी टीम उनके मुंबई के वर्ली में स्थित घर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों को देशमुख के घर के बाहर तैनात किया गया, ताकी कार्रवाई में कोई खलल ना पड़े। वहीं छापेमारी में अभी तक क्या मिला है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल एंटीलिया केस में सचिन वाजे का नाम सामने आने के बाद मुंबई के तत्कालिक कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए। परमबीर के मुताबिक वाजे देशमुख का बहुत ही करीबी था। साथ ही वो वक्त-वक्त पर उनसे मिलने उनके घर जाया करता था। इसी दौरान देशमुख ने उसे एक प्लान बताया, जिसके तहत अगर मुंबई के सारे रेस्टोरेंट और बार से वसूली की जाए, तो 100 करोड़ तक का कलेक्शन हो सकता है। इसी 100 करोड़ की हेराफेरी के मामले में ईडी जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+