एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल और डिप्टी स्पीकर को लिखी चिट्ठी, 37 विधायकों के समर्थन का किया दावा
मुंबई, जून 23। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका दिया है। दरअसल, एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने 37 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। इस चिट्ठी में शिंदे ने दो तिहाई विधायकों के समर्थन का दावा किया है और खुद को विधायक दल का नेता भी बताया है।
Recommended Video
Maharashtra Political Crisis: Uddhav, Shinde में नंबर गेम की जंग जारी | वनइंडिया हिंदी | *Politics

एकनाथ शिंदे ने इस चिट्ठी में भरतेश गोगावाले को चीफ व्हिप बनने की जानकारी भी दी है। न्यूज ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, एकनाथ शिंदे ने एक चिट्ठी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी लिखी है, जिसमें 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। डिप्टी स्पीकर और राज्यपाल के अलावा यह चिट्ठी विधान परिषद के सचिव राजेंद्र भागवत को भी भेजी गई है।












Click it and Unblock the Notifications