सीएम एकनाथ शिंदे पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या में करेंगे राम लला के दर्शन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट फरवरी माह के पहले हफ्ते अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जाएगी। भाजपा नेता ने बताया कि हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि 5 फरवरी को मुख्यमंत्री दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाएंगे। वो यहां मंदिर में राम लला के दर्शन करेंगे। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 फरवरी को एकनाथ शिंदे को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने पूरी कैबिनेट और उपमुख्यमंत्री के साथ यहां जाने का फैसला लिया है।
बता दें कि 22 फरवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कई राज्यों मुख्यमंत्री, वीवीआईपी, खेल जगत के सितारे, फिल्म जगत के बड़े चेहरे पहुंचे थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान थे। प्रधानमंत्री प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के पहले 10 दिन तक उपवास थे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने अपना उपवास तोड़ा था।

गौर करने वाली बात है कि अयोध्या में राम लला के मंदिर निर्माण के बाद से यहां विकास की नई यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश सरकार यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुविधा मुहैया कराना चाहती है। इसके लिए हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। अयोध्या में पांच सितारा होटल, से लेकर एयरपोर्ट, चौड़ी सड़कों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। अयोध्या में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन भी हाल ही में पीएम मोदी ने किया था, यहां प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में तकरीबन 100 चार्टर विमान लैंड हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications