महाराष्ट्र चुनाव में लड़ रहे बागियों से एकनाथ शिंदे की दो टूक, हम कोई रास्ता ढूंढ लेंगे
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेता ही एक दूसरे के विरोध में चुनाव मैदान में खड़े हो गए है। जिसके कारण भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के बीच चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। इस सबके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताया है कि महायुति के नेता बैठेंगे और इन बागियों को लेकर कोई रास्ता निकालेंगे।
बता दें सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन, जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनीपी शामिल हैं और विपक्षी महा विकास अघाड़ी, जिसमें कांग्रेस, शिव सेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं इनके बीच इस चुनाव में टक्कर होनी है। वहीं महायुति गठबंधन बागियों के चुनाव में खड़े होने के कारण आंतरिक असंतोष से जूझ रहा है।

हालांकि एकनाथ शिंदे ने कहा "नामांकन वापस लेने के लिए अभी दो दिन बाकी हैं। निश्चित रूप से, तीनों दलों (शिवसेना, भाजपा और एनसीपी) के वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे और कोई रास्ता निकालेंगे।"
गौरतलब है कि अब जब चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है ऐसे में एक ही गठबंधन में शामिल पार्टियों के उम्मीदवारों एक दूसरे के खिलाफ खड़े होकर महायुति के लिए मुश्किल खड़ी कर चुका है। जैसे पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी भी बोरीवली में एक सीट के लिए स्वतंत्र दावेदारी कर रहे हैं।
ऐसे ही मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र है, जहां एनसीपी के नवाब मलिक और शिवसेना के सुरेश पाटिल एक ही सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वे एक ही राजनीतिक गुट का हिस्सा हैं। निर्णायक कदम उठाते हुए शिंदे ने स्पष्ट किया कि सुरेश पाटिल इस सीट के लिए गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार हैं।












Click it and Unblock the Notifications