महाराष्ट्र: शिंदे का बड़ा फैसला, अब सीएम के काफिले को विशेष प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 8 जुलाई: महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अभी तक उनके कैबिनेट का विस्तार तो नहीं हो पाया है, लेकिन वो खुद धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने एक अहम फैसला लेते हुए अपनी सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री के काफिले के लिए अब स्पेशल प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ और पुलिस कमिश्नर से बात की है। साथ ही उनको इससे जुड़े जरूरी निर्देश भी दिए।

convoy

दरअसल मुख्यमंत्री की गाड़ी के अलावा उनके काफिले में बहुत से सुरक्षा वाहन रहते हैं। जब भी सीएम सड़क मार्ग से कहीं जाते हैं, तो काफी देर पहले उस रास्ते को बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा प्रोटोकॉल के तहत कई ऐसी चीजें करनी पड़ती हैं, जिससे जनता को समस्या होती है। इन सब वजहों को देखते हुए सीएम शिंदे ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब सीएम के काफिले को विशेष प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं है।

लगातार मजबूत हो रहा शिंदे गुट
आपको बता दें कि शिवसेना के नेता तेजी से उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ रहे हैं, इस वजह से शिंदे गुट ज्यादा मजबूत हो रहा है। अब नवी मुम्बई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में शिवसेना के 32 पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया है। इससे पहले ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षदों ने शिंदे का साथ देने की अपील की थी। ऐसे में शिवसेना में उनकी पकड़ मजबूत होती जा रही है।

11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
आपको बता दें कि सुनील प्रभु ने शिंदे गुट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर पिछले हफ्ते सुनवाई हुई थी। साथ ही कोर्ट ने 11 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख तय की थी। सूत्रों के मुताबिक 11 जुलाई की सुनवाई के बाद शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+