महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले शिंदे सरकार का ऐलान, OBC में शामिल होगी 15 जातियां, क्‍या होगा महायुति को फायदा?

Maharashtra Chunav: महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बुधवार को मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया कि महाराष्‍ट्र में अन्‍य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी ) कोटे में 15 अन्‍य जातियां शामिल होगी।

याद रहे नवंबर यानी अगले महीने महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति सरकार का ये फैसला मास्‍टर स्‍ट्रोक माना जा रहा है।

Maharashtra CM Eknath Shinde

बता दें महाराष्‍ट्र में मनोज जरांगे मराठा को अन्‍य पिछड़े वर्ग में शामिल करने की लगातार मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। वहीं इसके बीच आज सीएम एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राज्‍य में ओबीसी की सूची के लिए 15 जातियों का नाम अनुशांसित किया है।

केंद्र सरकार की सिफारिश पर उठाया ये बड़ा कदम

बता दें केंद्र की मोदी अन्‍य पिछड़ा वर्ग ओबीसी की लिस्‍ट मे नई जातियों को शामिल करने की सिफारिश की है जिसके बाद महाराष्‍ट्र सरकार ने अनुशांसित 15 जातियों को ओबीसी की लिस्‍ट में शामिल करने की प्र‍क्रिया आरंभ कर दी है।

इन 15 जातियों को ओबीसी की लिस्‍ट में किया जाएगा शामिल

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने जिन जातियों को ओबीसी में शामिल किया जाना है उनकी लिस्‍ट सरकार ने भेज दिया है। जिन जातियों को इस सूची में शामिल किया गया है उनमें बडगुजर, सूर्यवंशी गूजर, गूजर के ले लो , रेव गूजर, रेवा गूजर, पोवार, भोयर, पवार, मुन्नार कापेवार, मुन्नार को काट देा, तेलंगाना, तेलंगी, पेंटर रेड्डी, इंजतार, लोढा लोढा लोधी, डंगरी के अलावा एक अन्‍य जाति शामिल है।

क्‍या महाराष्‍ट्र चुनाव में महायुति को मिलेगा लाभ

बता दें महाराष्‍ट्र सरकार का चुनाव से पहले ये मॉस्‍टर स्‍ट्रोक माना जा रहा है क्‍योंकि महाराष्‍ट्र में इन जातियों की आबादी लगभग 10 लाख है। इस फैसले से भाजपा और उसकी सहयोगी शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले महायुति गठबंधन को आगामी चुनाव में लाभ मिलेगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+