'16 विधायक अयोग्य हो भी जाए, तो भी नहीं गिरेगी एकनाथ शिंदे सरकार', अजीत पवार ने दिया बड़ा बयान

Ajit Pawar on Eknath Shinde Government: उद्धव गुट के प्रतिनिधिमंडल ने शिंदे खेम के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए डिप्टी स्पीकर से मुलाकात कर पत्र सौंपा है। इस बीच अजीत पवार ने बड़ा बयान दिया है।

अजीत पवार

Ajit Pawar on Eknath Shinde Government: महाराष्ट्र में उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट (UBT) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खेमे के 16 विधायकों की अयोग्यता में तेजी से कार्रवाई की मांग को लेकर डिप्टी स्पीकर को 79 पन्नों का पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि शिंधे खेमे के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए जल्द कार्रवाई करें। इस बीच एनसीपी नेता अजीत पवार ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अगर 16 विधायकों को अयोग्य घोषित कर भी देते हैं तो भी शिंदे और फडणवीस सरकार को कोई खतरा नहीं है। उनकी सरकार नहीं गिरेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपने बहुमत के मार्क को नहीं खोएगी, भले ही 16 विधायक अयोग्य क्यों न हो जाएं।

उद्धव शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल और विधानसभा सचिव जितेंद्र भोले के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद शिंदे खेमे के 16 विधायकों की अयोग्यता में तेजी से कार्रवाई की मांग करते हुए पत्र सौंपा। उन्होंने इन विधायकों को जल्दी से अयोग्य की कार्रवाई करने की मांग की।

उद्धव गुट के नेता सुनील प्रभू ने कहा कि विधानसभा स्पीकर विदेश दौरे से नहीं लौटे हैं, इसलिए हमने उनके डिप्टी स्पीकर को पत्र सौंपा है। हमने शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की है।

Recommended Video

      Maharastra Politics: Ajit Pawar के बयान से Shinde खुश, Tension में उद्धव गुट | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के सत्तारूढ़ गठबंधन के पास वर्तमान में 145 विधायक हैं, जबकि पूरे गठबंधन के पास 162 विधायक हैं। 288 सीट वाली महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों की जरूरत है। जो पूरे गठबंधन के पास 162 विधायक है। इसलिए सरकार बनाने के लिए जितने विधायक की जरूरत है, उससे 17 विधायक अधिक है।

      यह भी पढ़ें- फिर उद्धव से अलग NCP के सुर, अजीत पवार बोले- शिंदे से इस्तीफा मांगने की जरूरत नहीं, सपने में भी नहीं देंगे

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+