मुंबई में खसरे से आठ महीने के बच्चे की हुई मौत, दर्ज किए गए 13 नए मामले

मुंबई में खसरे से आठ महीने के बच्चे की हुई मौत,इस सालम रने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12

Measles in Mumbai : मुंबई में एक आठ महीने के बच्‍चे की खसरे के चलते मौत हो गई। इस बच्‍चे की मौत को मिलाकर इस साल मुंबई में खसरे से मरने वाले मरीजों की संख्‍या 12 हो चुकी है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 13 नए मामले दर्ज किए गए है। बच्‍चों में अधिकतर फैलने वाले इस संक्रमण खसरे के मामलों की संख्‍या इस वर्ष अब तक बढ़कर 3,534 हो गई है, जिसमें 156 नए संदिग्ध मामले शामिल हैं। जिसमें बुखार और दाने जैसे लक्षण नजर आए हैं।

 measles

चार दिन पहले शरीर पर निकले थे दाने, मंगलवार को गई मौत

मुंबई में जिस बच्‍चे की मौत हुई वो भिवंडी का था जिसकी उम्र महज आठ महीने थी। जिसकी मंगलवार शाम शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई। कथित तौर पर 20 नवंबर को बच्चे के पूरे शरीर पर दाने निकल आए थे और मंगलवार शाम को उसे बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चल पाएगा ।

30 नए खसरे के मरीजों को अस्‍पताल में करवाया गया भर्ती

बीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में दिन के दौरान कम से कम 30 खसरे के नए मरीजों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक 22 खसरे के रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं साथ ही बीएमसी के सर्वे के दौरान 156 संदिग्ध खसरे के मामले सामने आए हैं। वर्ष 2022 की शुरुआत से शहर में रिपोर्ट किए गए खसरे के मामलों की संख्या बढ़कर 233 हो गई।

24 वार्डों में से 11 में 22 स्थानों पर फैला है खसरा
निकाय अधिकारियों ने पिछले 24 घंटों में 3.04 लाख से अधिक घरों की जांच की गई। 24 वार्डों में से 11 में 22 स्थानों पर खसरा फैलने की सूचना मिली थी लेकिन 13 नए मामले दक्षिण मुंबई के ए वार्ड सहित सात अलग-अलग वार्डों के थे।

मुंबई के इन अस्‍पतालों में भर्ती हैं खसरे के मरीज

वर्तमान में, मुंबई के आठ अस्पतालों में खसरे के मरीज भर्ती हैं जिनमें कस्तूरबा अस्पताल, शिवाजी नगर प्रसूति गृह, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल, शताब्दी अस्पताल, कुर्ला भाभा अस्पताल, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले अस्पताल, बोरीवली और सेवन हिल्स अस्पताल शामिल है। बीएमसी के मुताबिक, इन अस्पतालों में खसरे के मरीजों के लिए निर्धारित ऑक्सीजन और आईसीयू बेड सहित 370 बेड में से केवल 113 बेड भरे हुए हैं।

टीमें इन राज्‍यों में भी कर रही आंकलन

वहीं केंद्र सरकार ने कई अन्‍य राज्‍यों में खसरे के मामलों का आंकलन करने के लिए रांची (झारखंड), अहमदाबाद (गुजरात) और मलप्पुरम (केरल) में बच्चों के बीच खसरे के मामलों की संख्या में वृद्धि का आंकलन करने और प्रबंधन करने के लिए उच्च स्तरीय टीमें लगाई गई हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीमें खसरे के मामलों की बढ़ती प्रवृत्ति की जांच करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+