ईडी ने जब्त की एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की 5 करोड़ रुपये की संपत्ति, जानें पूरा मामला
मुंबई, 27 अगस्त। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की संपतियों को जब्त कर लिया है। ईडी ने भोसरी एमआईडीसी भूमि सौदा मामले में एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की लोनावाला और जलगांव स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। जब्त की गई संपत्तियों की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है।
Recommended Video

बता दें 8 जुलाई को इस मामले में ईडी ने खडसे को तलब कर लगातार 7 से आठ घंटे पूछताछ की थी। इसके पहले फणडवीस सरकार में मंत्री रहे खडसे के दामाद को अरेस्ट किया गया था। अक्टूबर 2020 में भाजपा छोड़कर एनसीपी में शामिल हो चुके खडसे की परेशानी मई 2016 में शुरू हुई, जब पुणे के एक realtor हेमंत गावंडे ने पुणे पुलिस में शिकायमत की। जिसमें उन्होंने खडसे (महाराष्ट्र के तत्कालीन राजस्व मंत्री) पर अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने और एमआईडीसी की जमीन खरीदने का आरोप लगाया।
शिकायत में भी ये भी खुलासा किया कि खडसे ने वह जमीन अपनी पत्नी और दामाद के नाम पर खरीदी थी। जमीन 3.75 करोड़ रुपये में खरीदी गई थी जबकि जमीन का बाजार मूल्य 40 करोड़ रुपये था। यह महाराष्ट्र के भोसरी इलाके में 3 एकड़ का प्लॉट थाखडसे ने इन्हीं आरोपों के बाद महाराष्ट्र की फणडवीस सरकार में राज्य के राजस्व और कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद 2017 में, महाराष्ट्र सरकार ने पुणे पुलिस से महाराष्ट्र एसीबी को जांच ट्रांसफर कर दी थी। जिसके बाद अप्रैल 2018 में महाराष्ट्र एसीबी ने खडसे को क्लीन चिट दे दी और कहा कि एसीबी को आरोप स्थापित करने के लिए कुछ भी सबूत नहीं मिला है कि एकनाथ खडसे ने मंत्री के रूप में अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया है। एसीबी ने क्लीन चिट देते हुए ये भी मेंशन किया था कि भूमि सौदे के कारण राज्य को राजस्व का नुकसान होने के आरोप भी सही नहीं पाए गए।
हालांकि अक्टूबर में भाजपा पर कई तरह के अरोप लगाने के साथ ही खडसे ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। खडसे वो ही नेता हैं जिन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल होने के बाद कहा था कि कई लोग बीजेपी छोड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह कहकर रोक लिया जाता है कि महाराष्ट्र सरकार गिरने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications