सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की 3.4 करोड़ रुपये संपत्ति ईडी ने की कुर्क, अमृता फडणवीस से की वसूली की कोशिश
ईडी ने सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से अनिल जयसिंघानी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर कथित तौर पर जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
गुजरात की वड़ोदरा पुलिस ने साल 2015 में अनिल जयसिंघानी सहित विभिन्न क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

ईडी ने बताया कि जांच के दौरान ये पता चला कि अनिल जयसिंघानी क्रिकेट की गतिविधियों में शामिल था। उसने अपनी धोखाधड़ी गतिविधियों के माध्यम से मारुति अहमदाबाद से जुड़े व्यक्तियों से सट्टेबाजी के लिए बड़ी रकम जमा की थी। सूत्रो ने अनुसार, ईडी बुकी अनिल जयसिंघानी की और भी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया में है।
बता दें कि अनिल जयसिंघानी 2015 से ईडी के सम्मन से बच रहे थे और 2015 में उनके खिलाफ एक विशेष अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए जाने के बावजूद पीएमएलए जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। उन्हें ईडी ने 8 अप्रैल, 2023 को आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने 9 जून को उनके परिसरों की तलाशी भी ली थी।
पिछले महीने मुंबई पुलिस ने अनिल और उनकी बेटी अनिक्षा के खिलाफ अमृता फडणवीस से जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने के आरोप में चार्जशीट दायर की थी । अमृता फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, अनिक्षा ने अमृता को एक डिजाइनर के रूप में पेश किया और फिर उससे दोस्ती की।
अमृता कपड़ों और गहनों की उनकी नियमित ग्राहक बन गईं, जिन्हें उन्होंने कार्यक्रमों के लिए किराए पर लिया था। अनिक्षा ने धीरे-धीरे अमृता को विश्वास में लिया और उसे बताया कि उसके पिता अनिल जयसिंघानी सट्टेबाजों और उनके संचालन के बारे में जानते हैं।
अनिक्षा ने अमृता को सुझाव दिया कि वो अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल उन सट्टेबाजों पर छापा मारने के लिए करें और उन दोनों के लिए पैसा कमाएं। अनीक्षा ने कथित तौर पर अपने पिता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को खारिज करने के लिए अमृता से मदद मांगी थी, जिसके बारे में उनका दावा था कि ये झूठे थे। अमृता ने तब अनीक्षा से संपर्क तोड़ दिया और उसके साथ सभी संचार बंद कर दिए।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications