Earthquake: अब महाराष्ट्र में डोली धरती, सतारा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.3 रही तीव्रता
Earthquake: भूकंप ने एक बार फिर धरती डोलाई है। महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सोमवार रात 11:36 बजे महसूस किए गए।
घरती डोलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप आने से लोगों में डर बैठ गया है।

एक दिन पहले दिल्ली-एनसीआर में कांपी थी धरती
इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में 15 अक्टूबर रविवार की शाम चार बजकर 8 मिनट पर भूकंप आया था। दिल्ली-एनसीआर में दो हफ्ते बाद फिर से भूकंप आ गया। भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए थे। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, समेत आसपास के शहरों में महसूस किए गए थे।
An earthquake with a magnitude of 3.3 on the Richter Scale hit Satara, Maharashtra at 11:36 pm today: National Center for Seismology pic.twitter.com/60w8LXwmI6
— ANI (@ANI) October 16, 2023
यह भी पढ़ें- Earthquake: दो हफ्ते बाद फिर Delhi-NCR में भूकंप के तेज झटके, उत्तर भारत में कई शहरों में कांपी धरती
दो सप्ताह पहले 3 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद था। जमीन के 10 किलोमीटर नीचे धरती में हलचल हुई थी। बता दें कि दो सप्ताह पहले यानी तीन अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों से धरती कांपी थी। तब भूकंप की तीव्रता 6 से अधिक मापी गई थी, जिसका केंद्र नेपाल था।
क्यों आता है भूकंप ?
दरअसल, पृथ्वी के अंदर कुल 7 प्लेट्स होती हैं। यह सभी चलायमान रहती हैं। जब भी यह प्लेट्स आपस में टकराती हैं, जो कंपन्न होता है। ऊर्जा बाहर निकलने की कोशिश करती है। यही हलचल भूकंप बन जाता है। भूकंप का केंद्र जितना सतह से करीब होता है, तबाही का असर भी उतना अधिक होता है।
यह भी पढ़ें- Demu Train Fire: महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग, वक्त रहते यात्रियों ने उतरकर बचाई जान












Click it and Unblock the Notifications