'दशहरा रैली तो शिवाजी पार्क में ही करेंगे.....', उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना ने BMC को दी ये चुनौती

मुंबई, 20 सितंबर: शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने बीएमसी को चुनौती है कि वह इजाजत दे या ना दे, पार्टी अपनी वार्षिक दशहरा रैली इसबार भी मुंबई के शिवाजी पार्क में ही करेगी। गौरतलब है कि शिवसेना के उद्धव गुट और सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट दोनों ने ही इसी मैदान में दशहरा रैली करने की अनुमति मांग रखी है। लेकिन, आज उद्धव ठाकरे गुट की ओर से साफ किया गया है कि बीएमसी उसकी मांग पर विचार करे या ना करे, उनकी रैली तो शिवाजी पार्क में ही होगी। इस बीच उद्धव की पार्टी की सहयोगी एनसीपी ने भी इसकी मांग का समर्थन कर दिया है।

In Maharashtra, the Uddhav-led Shiv Sena has said that whether BMC gives permission or not, it will hold Dussehra rally in Shivaji Park itself

'दशहरा रैली तो शिवाजी पार्क में ही करेंगे.....'
उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना गुट ने मंगलवार को कहा है कि वह अपनी सालाना दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में ही करेगी, चाहे बीएमसी से इसकी अनुमति मिले या नहीं। रली आयोजित करने को लेकर अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए मुंबई के पूर्व मेयर मिलिंद वैद्य की अगुवाई में सेना नेताओं ने निगम के अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा है कि 'चाहे अनुमति मिले या नहीं, बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के कार्यकर्ता रैली के लिए शिवाजी पार्क में ही जुटेंगे।'

'हम अपने फैसले को लेकर बहुत ही दृढ़ हैं'
उन्होंने साफ कहा है कि 'प्रशासन या हमें इजाजत दे या इनकार करे। हम अपने फैसले (शिवाजी पार्क में रैली ) को लेकर बहुत ही दृढ़ हैं।' उन्होंने कहा कि 'अगर हमें जवाब नहीं मिलता है तो भी बालासाहेब की शिवसेना के कार्यकर्ता दशहरा रैली के लिए शिवाजी मार्क में जुट जाएंगे।' दरअसल, ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना दोनों ही गुटों ने सेंट्रल मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के लिए बीएमसी की इजाजत मांगी हुई है। जब से शिवसेना पार्टी बनी है, तभी से वह परंपरागत तौर पर इस पार्क में दशहरा रैली आयोजित करती आ रही है। लेकिन,इसबार शिवसेना टूट चुकी है और बड़ा गुट मुख्यमंत्री के साथ है। बीएमसी ने अभी तक दोनों गुटों के आवेदन पर कोई फैसला नहीं लिया है।

अनुमति ना मिले तो कानून का सहारा ले उद्धव गुट-एनसीपी
हालांकि, दोनों गुटों ने विकल्प के तौर पर दूसरे वेन्यू बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में भी रैली के लिए आवेदन दिया है। हालांकि, पिछले ही हफ्ते शिंदे गुट को बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में रैली आयोजित करने की इजाजत मिल चुकी है। इस बीच एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा है कि शिवाजी पार्क में रैली करने की अनुमति उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के गुट को मिलनी चाहिए और अगर अनुमति नहीं मिलती है तो उसे कानून का सहारा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि 'अगर शिंदे गुट को बीकेसी ग्राउंड उपलब्ध करवा दी गई है तो उद्धव ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में रैली की अनुमति मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार को दोनों पक्षों का विचार सुनने दीजिए।' एनसीपी महा विकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल है, जिसमें ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना भी एक घटक है। यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि बीएमसी पर अभी उद्धव ठाकरे गुट का कब्जा है। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+