महाराष्‍ट्र की 'ड्रोन पायलट' दीपाली ने किसान का बचाया खेत, फडणवीस ने तारीफ करते हुए बताया योजना बनी वरदान

NaMo Drone Didi Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा विभिन्‍न योजनाओं के जरिए कृषि क्षेत्र में लाई गई तकनीकी क्रांन्ति किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। ऐसी ही एक 'नमो ड्रोन दीदी योजना' है जिसके तहत ड्रोन का इस्तेमाल कृषि में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे किसानों को बड़ा फायदा हो रहा है।

ऐसा ही लाभ नासिक के निफाड के 65 वर्षीय किसान भाऊसाहेब को हुआ है। जिनके मक्‍के के खेत पर कीट का खतरा मंडरा रहा था लेकिन 'नमो ड्रोन दीदी योजना' के ट्रेंड की गई ड्रोन पायलट दीपाली ने उनकी मदद कर उनके मक्‍के के खेत को बचाकर उन्‍हें बड़ा नुकसान होने से बचा लिया।

NaMo Drone Didi Scheme

दरअसल, महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नासिक के इस किसान को सरकार की योजना का कैसे लाभ मिला, उसकी पूरी जानकारी शेयर कर केंद्र सरकार की इस योजना की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे ये योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

इसके साथ ही किसानों को सरकार ड्रोन खरीदने के लिए पर्याप्त सब्सिडी देकर और उन्हें प्रशिक्षण सत्र की पेशकश करके प्रोत्साहित कर रही है।

फडणवीस ने लिखा पीएम नरेंद्र मोदी, सरकार तकनीकी प्रगति के जरिए किसानों और कृषि को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को बढ़ावा दे रही है।

ऐसी ही एक योजना है 'नमो ड्रोन दीदी योजना', जिसके माध्यम से नासिक के निफाड के 65 वर्षीय किसान भाऊसाहेब ने एक 'ड्रोन पायलट' दीपाली से सहायता मांगी। डिप्‍टी सीएम ने बताया कैसे ड्रोन पायलट दीपाली ने इफको के ड्रोन के जरिए भाऊसाहेब के मक्‍के के खेत में कीटनाशकों का छिड़काव करके उनके खेतों को कीटों से होने वाले नुकसान से बचाया!

कृषि में ड्रोन से क्‍या होता है लाभ?

ड्रोन कीट नियंत्रण में महत्वपूर्ण लाभकारी साबित हो रहा है। ये ड्रोन श्रम और कीटनाशक लागत को कम करते हैं। कम समय में अधिक भूमि को कवर करने से खाद्य उत्पादकता और पानी की बचत होती है। ड्रोन फसल बीमा में भी भूमिका निभाते हैं, जिससे कंपनियों को दावों का निपटान करने से पहले फसल की उपज को सत्यापित करने की अनुमति मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+