क्‍या आदित्‍य ठाकरे में महाराष्‍ट्र का सीएम बनने की क्षमता है? जानें क्‍या बोले डिप्‍टी सीएम फडणवीस

लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्‍ट्र में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। वहीं अब महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे में महाराष्‍ट्र का सीएम बनने की क्षमता को लेकर जवाब दिया है।

दरअसल, आदित्‍य ठाकरे में मुख्‍यमंत्री बनने की क्षमता के बारे में देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया। जिस पर फडणवीस ने विस्‍तार से उत्‍तर दिया। इसके साथ ही शिवसेना यूटीबी प्रमुख और महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम उद्वव ठाकरे द्वारा चुनाव के दौरान उन पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए जमकर पलटवार किया।

Devendra Fadnavis

इंडिया टुडे ने हाल ही में लिए इंटरव्‍यू में पूछा क्या आदित्य ठाकरे में मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है? इस प्रश्‍न का जवाब देते हुए डिप्‍टी सीएम और भाजपा के अनुभवी नेता ने कहा आदित्य ठाकरे ढाई साल तक मंत्री रहे और आप सब उनका प्रदर्शन कैसा रहा ये देख सकते हैं।

उन्‍होंने प्रदर्शन भी नहीं किय। इसके साथ ही फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र पेज 3 से नहीं चलता। एक विधायक के रूप में और यदि आपको सबूत चाहिए तो वर्ली निर्वाचन क्षेत्र में जाकर देखें।

बता दें फडणवीस ने आदित्‍य ठाकरे पर पेज 3 कमेंट मुंबई के सेलिब्रिटीस के साथ आदित्य ठाकरे के कथित जुड़ाव के संबंध में थी, जिसे भाजपा के कई नेता आलोचना करने के लिए उजागर करते रहते हैं। पिछले दिनों कई बॉलीवुड कलाकारों को आदित्य ठाकरे के साथ देखा गया है।

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव सेना (UTB) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार को एनडीए में शामिल होने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया, बल्कि उन्हें एनडीए में शामिल होने की सलाह दी।

डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने कहा मैंने कहा था कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और इसलिए इसमें शामिल होने से कोई फायदा नहीं है। एनडीए एक बेहतर विकल्प है।

इसके साथ ही फडण्‍वीस ने कहा एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्‍व वाली एनसीपी में उन्‍हें फिर से शामिल होना होगा। फडणवीस ने स्‍पष्‍ठ किया यह कोई प्रस्ताव नहीं है। यह व्यंग्य है और उन्हें वास्तविकता बताने का एक तरीका है।

हालांकि उपमुख्‍यमंत्री फडणवीस ने साफ किया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ फिर से गठबंधन करना बहुत मुश्किल है। यह बहुत कठिन है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा जिस स्तर के शब्दों का इस्तेमाल उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए करते हैं, उससे मुझे आश्चर्य होता है कि क्या वह एक बड़े नेता हैं या निचले स्तर के राजनेता हैं? उन्होंने कहा यहां तक ​​कि ग्राम पंचायत नेता भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हमारे कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+