दिव्यांग लड़की ने किया महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का तिलक, भावुक होकर शेयर किया लम्हा

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक बेहद ही भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें एक दिव्यांग उनका तिलक करते नजर आ रही है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलगांव के दौरे पर विशेष रूप से दिव्यांगों के लिए दीपस्तंभ फाउंडेशन की पहल का दौरा किया। इस दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दीपस्तंभ फाउंडेशन का दौरा किया, उस दौरान एक दिव्यांग लड़की ने उनका तिलक किया। ये देखकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की।

Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तस्वीर शेयर कर ट्वीट कर लिखा कि आज तक कई माताओं-बहनों ने आशीर्वाद स्वरूपी आरती की, तिलक लगाया।
आज भी उसी भावना के साथ एक अंगूठा मेरे माथे पर तिलक लगाने के लिए पहुंचा। पर इस बार ये हाथ का नहीं पांव का अंगूठा था। जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं, आँखों को नम कर देते हैं, पर सिर्फ कुछ पल के लिए।

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि इस बहन ने जब मेरे मस्तक पर अपने पैर के अंगूठे से तिलक लगाया, जब उसने उन्हीं अंगूठों से आरती उतारी तो उसके चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक में साफ नजर आ रहा था कि वो कह रहीं हैं कोई मुझे क्या हराएगा, मुझे किसी के सहानभूति की जरूरत नहीं, किसी के दया की जरूरत नहीं, मैं स्वयं मजबूत हूं। उसको देखकर मैंने सिर्फ इतना ही कहा -बहन, तेरी हर लड़ाई में हम तेरे साथ हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की इस पोस्ट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों को ये तस्वीर काफी पॉजिटिव लग रही हैं। लोगों का कहना है कि ये बहुत ही अच्छा पल है ये। देवेंद्र फडणवीस का जमीन पर बैठकर उस बहन को तिलक लगाने के लिए प्रोत्साहित करना एक बहुत बड़ा संदेश देता है। राजकीय विरोध अगर हो तो भी देवेंद्र जी की ये बात हर नेता को आत्मसात करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+