Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dindoshi Result 2024: दिंडोशी सीट चुनाव परिणाम, शिवसेना यूबीटी के सुनील प्रभु 6182 पोटों से जीते

Dindoshi Election Result 2024 Maharashtra: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दिंडोशी
सीट पर शिवसेना यूबीटी के सुनील वामन प्रभु ने जीत दर्ज की है। सुनील वामन प्रभु को कुल 76437 वोट मिले जबकि शिवसेना शिंदे के संजय निरुपम 70255 वोट हासिल कर पाए। हार जीत का अंतर 6182 वोट रहा है।
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दिंडोशी सीट पर 20 नवंबर को मतदान व 23 नवंबर को मतगणना हुई।

Dindoshi Maharashtra Election 2024

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की VIP सीटों में शामिल दिंडोशी में पूर्व सांसद संजय निरुपम व मौजूदा विधायक सुनील प्रभु के बीच टक्‍कर है। महायुति और महाविकास के ये दोनों प्रत्‍याशी हिंदू समुदाय से हैं, मगर दिंडोशी चुनाव में मुसलमानों वोटरों को लुभाने के लिए उर्दू में भी चुनाव पर्चे छपवाए थे।

दिंडोशी विधानसभा चुनाव उम्‍मीदवार

मुंबई उपनगरीय जिले मलाड में स्थित दिंडोशी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से साल 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने विधायक सुनील प्रभु पर एक बार फिर भरोसा जताया है जबकि एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट ने संजय निरुपम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Dindoshi Maharashtra Chunav 2024 Result

महाराष्‍ट्र चुनाव में इस बार भाजपा अगुवाई वाले महायुति व कांग्रेस अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच टक्‍कर है। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्‍टी सीएम अजित पवार व देवेंद्र फडणवीस और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार व नाना पटोले की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है।

महायुति vs महाविकास अघाड़ी
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में भाजपा के अलावा सीएम एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना व डिप्‍टी सीएम शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) है जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना शामिल है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि छह बड़ी पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। इनके अलावा अन्‍य दल भी हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल
20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्‍त होने के बाद विभिन्‍न न्‍यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के कुल 11 एग्जिट पोल आए हैं। इनमें से 8 में बीजेपी के गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का दावा किया गया है, जबकि 3 में कांग्रेस गठबंधन एमवीए की सरकार बनने का अनुमान है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत
20 नवंबर को महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में वोट डाले गए। पूरे महाराष्‍ट्र में मतदान 65.11 प्रतिशत रहा, जो साल 1995 के विधानसभा चुनाव के बाद सर्वाधिक है। कोल्‍हापुर में सबसे ज्‍यादा, मुंबई में सबसे कम महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे ज्‍यादा 76.25 प्रतिशत मतदान कोल्‍हापुर जिले में हुआ है। सबसे कम 52.07 प्रतिशत मतदान मुंबई शहर में रहा।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में फलोदी सट्टा बाजार अनुमान
चुनावों में सटीक भविष्‍यवाणी के लिए पहचान बना चुके राजस्‍थान के जोधपुर के पास फलोदी सट्टा बाजार ने भी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमान लगाया था। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का अनुमान था कि महाराष्‍ट्र में भाजपा अगुवाई वाला महायुति गठबंधन की सरकार बन सकती है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 145 सीटें हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदाता
चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कुल मतदाता 9.63 करोड़ हैं। इनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला वोटर हैं। राज्य में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है। महाराष्‍ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर कुल 4140 प्रत्याशी मैदान में है। महाराष्‍ट्र में 1.85 करोड़ युवा वोटर हैं, जिनकी उम्र 20 से 29 साल के बीच है। 20.93 लाख युवा पहली बार पहली बार वोट डालेंगे। महाराष्‍ट्र में 12.43 लाख वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से अधिक है। 47,392 वोटरों की उम्र 100 साल से ज्यादा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+