तिरुमाला मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। वह आंध्र प्रदेश के तिरुमला मंदिर में पहुंचे और यहां पूजा अर्चना की। इस दौरान फडणवीस लाल रंग के वस्त्र में नजर आए।
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस आज आंध्र प्रदेश पहुंचे हैं। यहां उन्होंने तिरुमाला मंदिर का दौरा किया और यहां भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की। मंदिर में जाने का उनका वीडियो भी सामने आया है।

हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद और देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई में टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला की तर्ज पर ही डिजाइन किया गया है।
इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि श्री तिरुमाला तिरुपति देवस्थान की ओर से नवी मुंबई के उल्वे में श्री वेंकटेश्वर मंदिर का भव्य भूमिपूजन हुआ है। यह कार्यक्रम बेहद पवित्र वातावरण में संपन्न हुआ। सीएम ने भूमि पूजन की हर किसी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आनंदित करने वाला था। संतोष की बात यह है कि आम लोग भी अब महाराष्ट्र की धरती पर तिरुपति के दर्शन के लिए आ सकते है।
इस मंदिर के निर्माण से जुड़े लोगों को एकनाथ शिंदे ने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस ट्रस्ट को हर संभव मदद करने के लिए तैयार है जिसने इस पुनीत कार्य की शुरुआत की है। आप सभी लोगों का धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications