महाराष्ट्र को सूखे की समस्या से निजात दिलाने के लिए देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी से मांगी मदद
महाराष्ट्र को सूखा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि वह महत्वाकांक्षी नदी-जोड़ो जल परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाएं।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदनगर का दौरा किया था। इस दौरान फडणवीस ने पीएम मोदी के सामने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सूखे की समस्या को उठाया था। यहां के लोगों को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में तकरीबन 50 फीसदी इलाकों में सूखे की समस्या है। हमे इस समस्या का समाधान करने के लिए इसपर काम करना होगा।

मेगा प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि प्रदेश सरकार इसपर काम कर रही है। इन परियोजनाओं में से एक में कोंकण नदी के पानी को गोदावरी बेसिन में मोड़ने की परिकल्पना की गई है। यह पानी मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र में सूखे से निपटने में मदद कर सकता है।
इसके अलावा वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना। के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने कहा लिफ्ट सिंचाई का उपयोग करके गोसीखुर्द बांध (वेनगंगा नदी) से 100 टीएमसी (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) से अधिक पानी को 300 किलोमीटर लंबी सुरंग में डाला जाएगा। यह पूर्वी विदर्भ में वेनगाना को पश्चिमी विदर्भ में नलगंगा से जोड़ेगा। इससे पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र में सूखे की समस्या से निपटा जा सकेगा।
मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वह इस प्रोजेक्ट को आगे ले जाने में हमारी मदद करें। अगर हमे केंद्र की ओर से पंड मिलता है और गाइडेंस मिलता है तो यह काम तेजी से हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications