'शरद पवार ने दिया था राष्ट्रपति शासन का आइडिया', देवेंद्र फडणवीस ने फोड़ा एक और सियासी बम
Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिर से एक ऐसा सियासी बम फोड़ा है जिससे कि महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आना तय है। दरअसल, फडणवीस ने इंडिया टुडे को दिए साक्षात्कार में दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) मुखिया शरद पवार ने 2019 में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का सुझाव दिया था। फडणवीस ने बुधवार को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब शिवसेना ने भाजपा को समर्थन देने से इनकार कर दिया था तब शरद पवार ने ही महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का आइडिया दिया था।
फडणवीस के अनुसार, पवार ने सुझाव दिया कि राज्य में कुछ समय के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि एनसीपी कैडर को भाजपा के साथ हाथ मिलाने के बारे में सूचित किया जा सके। हालांकि, फडणवीस ने कहा, राकांपा प्रमुख बाद में इससे पीछे हट गए।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शरद पवार साहब आप इतनी जल्दी यू-टर्न नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि पवार ने थोड़े समय के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने का सुझाव दिया था, जिसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र में स्थिर सरकार की आवश्यकता के बारे में बात करने का भरोसा दिया था। पवार ने कहा था कि एक बार उनके पास संख्या बल आ जाए तो राष्ट्रपति शासन अपने आप हट जाएगा।
उस समय एनसीपी को मैंने ही पत्र लिखा था, शरद पवार ने सुधार करवाया था
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि जब राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है तो हर पार्टी को एक पत्र दिया जाता है जिसमें पूछाजाता है कि क्या वे सरकार बनाना चाहते हैं। जब एनसीपी को पत्र मिला, तो मैंने ही इसे लिखा था। यह मेरे घर पर टाइप किया गया था, जिसके बाद शरद पवार ने इसमें कुछ सुधार किए। एक बार उन सुधारों को क्रियान्वित किया गया फिर सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया, तभी राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications