बतौर मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करेंगे एकनाथ शिंदे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार हलचल का दौर जारी है। दरअसल सवाल उठ रहा है कि अगर शिवसेना के विधायक अयोग्य करार होते हैं तो क्या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कुर्सी चली जाएगी।

अगर एकनाथ शिंदे विधायक नहीं रहते हैं तो क्या उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाएगी इसपर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे बतौर मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। फडणवीस ने कहा कि अगर विधायक के तौर पर वह अयोग्य साबित होते हैं तो उन्हें एमएलसी बनाया जाएगा और वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहेंगे।

devendra fadnavis

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष अयोग्यता की कार्रवाई चला रहे हैं। एक समाचार चैनल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर इस तरह की संभावना पैदा होती है कि एकनाथ शिंदे की विधायकी जाती है तो उन्हें एमएलसी बनाया जाएगा।

हालांकि फडणवीस ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि एकनाथ शिंदे को अयोग्य करार नहीं दिया जाएगा, उनका मामला काफी मजबूत है। लिहाजा शिंदे बतौर सीएम अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

फडणवीस ने कहा कि जिस किसी ने अदालत और चुनाव आयोग के फैसले को समझा है उसे यह पता है कि एकनाथ शिंदे का मामला काफी मजबूत है। उनकी अयोग्यता का सवाल ही नहीं उठता है।

इसके साथ ही फडणवीस ने कहा कि एनसीपी नेता अजित पवार ने जब भाजपा-शिवसेना के साथ हाथ मिलाया था तो उन्हें मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं दिया गया था। गौर करने वाली बात है कि शिवसेना मे फूट के बाद एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों के साथ अपनी राह अलग कर ली थी।

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पर अपना दावा करते हुए कहा कि उनका खेमा ही असली शिवसेना है। जिसके बाद एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट दो फाड़ हो गए। चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम एकनाथ शिंदे गुट को दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+