देवेंद्र फडणवीस बोले- महिला आरक्षण विधेयक नए और विकसित भारत के इतिहास में मील का पत्थर है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व वाली सरकार में संसद में 'महिला आरक्षण बिल' पास हो चुका है। मोदी सरकार ने इस बिल को 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' का नाम दिया है। इस विधेयक के पास होने के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। पांच दिवसीय संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक के पास होने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जताते हुए कहा 'विकसित और नए भारत के इतिहास में इस बिल का महत्वपूर्ण योगदान होगा।'

देवेंद्र फडणवीस ने कहा 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' लोकसभा और राज्यसभा में पारित हुआ, इसके लिए मैं दोनों सदनों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं। डिप्टी सीएम ने कहा इससे पहले वाली सरकारों ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केवल वादे किए लेकिन पीएम मोदी की सरकार में ये बिल पारित हुआ है। मैं मानता हूं कि आगे चलकर इतिहास में मुड़कर जब हम देखेंगे तो विकसित भारत के इतिहास में इस बिल का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
इसके साथ ही महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री ने कहा संसद में महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना नए भारत के इतिहास में एक मील का पत्थर है। यह अधिक समावेशिता और एक मजबूत लोकतंत्र में योगदान देगा।
मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा ये विधेयक सिर्फ लोकसभा या विधानसभा में केवल महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के बारे में नहीं है, इसका देश के विकास में दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।
इस विधेयक के पास होने के बाद कानून बन जाने पर संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं का अधिक प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा लोकसभा और राज्य सभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की बात 27 साल पहले की गई थी। पिछली सरकारें इसको लेकर अपने वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने वादे को हकीकत में बदलने का साहसिक निर्णय लिया।












Click it and Unblock the Notifications