छगन भुजबल के इस्तीफे वाले बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कही बड़ी बात
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजब ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले साल नवंबर माह में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार ने ओबीसी कोटा में मराठा समुदाय को पीछे के दरवाज से जगह दी है, इसके विरोध में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन छगन भुजबल के बयान पर अब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है।
फडणवीस ने कहा कि छगन भुजबल का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। इस मसले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बेहतर सफाई दे सकते हैं। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि भुजबल भाजपा के साथ मिले हुए हैं। राउत ने कहा कि एक तरफ भुजबल कह रहे हैं कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया, दूसरी तरफ वह मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होते रहे।

संजय राउत ने दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस भुजबल की इस बयानबाजी के पीछे हैं। ये लोग आपस में मिले हुए हैं। मैं इस्तीफा दूंगा, लेकिन तुम उसे स्वीकार नहीं करना ये सब आपसी मिलीभगत है।












Click it and Unblock the Notifications