'जम्मू-कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी लेकिन हमने...', घाटी में भाजपा को मिली हार पर फडणवीस ने कह दी बड़ी बात
Maharashtra News: जम्मू-कश्मीर चुनावों में नेशलन कान्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जीत हासिल हुई है। जिसके बाद नेशनल कांन्फ्रेंस की अगुवाई वाली गठबंधन की जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने जा रही है और उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले हैं। वहीं भाजपा का जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का सपना टूट चुका है।
हरियाणा चुनाव में में हारी हुई बाजी जीतने में कामयाब रही भाजपा को जम्मू-कश्मीर में भले ही हार मिली हो लेकिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसे भाजपा और मोदी सरकार की बड़ी जीत बता रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा चुनाव आयोग ने उस राज्य में चुनाव संपन्न करवाया है, जहां पर दुनिया के प्रमुख देशों के अधिकारियों, राजदूत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव देखने के लिए (जम्मू-कश्मीर) का दौरा किया।
डिप्टी सीएम देवेंद्र ने कहा ये भाजपा की बड़ी जीत इसलिए है क्योंकि इस चुनाव के बाद पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा खत्म हो गया है। हमने दिखा दिया है कि भारत सरकार, चुनाव आयोग और हमारे संविधान में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की ताकत है, जो लोग कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी, इसके बजाय लोगों ने इसमें सहयोग किया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान किया।
हरियाणा में भाजपा की जीत पर क्या बोले फडणवीस
इसके साथ ही महाराष्ट्र डिप्टी सीएम ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हरियाणा में भाजपा को जो विजय प्राप्त हुई है। उसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं और मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा आज की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता के विश्वावास की विजय है। इस विजय ने दिखाया है कि हरियाणा के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की राजनीति को स्वीकार है। इसके साथ ही फडणवीस ने दोहराते हुए कहा जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की जीत हुई है।
#WATCH | Solapur, Maharashtra | On J&K election, Deputy CM & BJP leader Devendra Fadnavis says, "Election Commission conducted elections there, officials, ambassadors from major nations of the world visited (J&K) to witness free and fair elections being conducted in there. With… pic.twitter.com/1uShbSMSSv
— ANI (@ANI) October 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications