देवेंद्र फडणवीस ने दिया भरोसा, दामोदर हॉल के पुनर्विकास में सरकार करेगी मदद

महाराष्ट्र सरकार मुंबई के परेल इलाके में स्थित प्रतिष्ठित मराठी थिएटर दामोदर हॉल के पुनर्विकास के लिए विशेष रियायत देने पर विचार कर रही है। गौर करने वाली बात है कि यहां पर एक स्कूल और नाइट कॉलेज भी था।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में इसको लेकर बयान दिया है। दरअसल भाजपा सांसद प्रवीण दारेकर इस थिएटर के पुनर्विकास को लेकर प्रस्ताव रखा था, इसी पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है।

devendra fadnavis

बता दें कि इस थिएटर में मानसून में जलभराव की समस्या रहती है, लिहाजा इसके मरम्मत की जरूरत है। कोरोना महामारी के बाद यहां पर काफी नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से कई महीनों तक बंद भी रहा था।

इसके बाद थिएटर के ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने इस थिएटर की मरम्मत कराने का फैसला लिया है। इस थिएटर पर ध्यानाकर्षण के दौरान दारेकर ने सरकार से अपील की है कि पुराने कर्मचारियों को इससे जुड़ा रखा जाए।

साथ ही अपील की है कि थिएटर के पुनर्विकास से पहले मराठी थिएटर से जुड़े जानेमाने कलाकारों से उनकी राय जरूर ली जाए। उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि नया थिएटर दामोदर हॉल की जगह तैयार किया जाएगा, इसको लेकर मराठी थिएटर आर्टिस्ट की राय भी ली जाएगी। नई बिल्डिंग आठ मंजिला होगी, इसमे कई आधुनिक सुविधाएं होंगी, सरकार आश्वस्त करेगी कि पुरानी कर्मचारियों को इसमे रोजगार मिले।

बता दें कि दामोदर हॉल को कम बजट के नाटकों और कार्यक्रमों के मंचन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यहां अब पुनर्विकास का काम चल रहा है, जिसकी वजह से इसे बंद कर दिया गया है। इसे अब 2026 में जनता के लिए खोला जाएगा। इसे 25 करोड़ रुपए की लागत से दो और हॉल यहां जोड़े जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि दामोदर हॉल 100 से भी अधिक पुराना है। इसे इसकी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+