CM एकनाथ शिंदे की तबियत खराब, कैबिनेट लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंचे फडणवीस

नई दिल्ली, 04 अगस्त: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबितय खराब बताई जा रही है। इसी बीच गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य मंत्रिमंडल के लिए नामों की अंतिम सूची के बारे में भाजपा नेतृत्व को बताने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इस महीने के अंत में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले नई सरकार को कैबिनेट गठन को लेकर निर्णय लेना जरूरी है।

Devendra Fadnavis left for Delhi to discuss cabinet expansion, CM Eknath Shinde Unwell

कैबिनेट विस्तार 30 जून से लंबित है। सूत्रों ने कहा कि अगर भाजपा के केंद्रीय नेताइस लिस्ट पर मुहर लगा देते हैं तो कल मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, एकनाथ शिंदे अस्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं। सीएमओ ने कहा, मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से अधिक व्यस्त रहने के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्होंने एक दिन आराम करने का फैसला किया है। उनका गुरुवार का आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

शिंदे और फडणवीस पिछली बार 27 जुलाई को कैबिनेट सूची के साथ दिल्ली आए थे। तब मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट में अधिकतम 43 सीटों के लिए नामों पर सहमति नहीं बन सकी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि नामों पर सहमति बन जाती है तो कैबिनेट विस्‍तार शुक्रवार को हो सकता है।मीडिया सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के आठ और एकनाथ शिंदे गुट से सात नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

एकनाथ शिंदे पहले ही कह चुके हैं कि जिसके जितने विधायक हैं उसी अनुपात में मंत्री बनेंगे। बताया जा रहा है की विभाग के बंटवारे को लेकर भी काफी हद तक सहमति बन गई है लेकिन कुछ मंत्रालयों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इसी के चलते आज देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी की ओर से चंद्रकांत पाटिल, रवि चव्हाण, बबनराव लोणीकार और नितेश राणे,सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, राधाकृष्ण विखे पाटिल को मंत्री बनाया जा सकता है।

वहीं शिंदे खेमे से दादा भूसे, शंभू राजे देसाई, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, दीपक केसरकर, संजय शिरसाठो, अब्दुल सत्तार और बच्चू कडू या रवि राणा मंत्री पद मिल सकता है। अगर दिल्ली नेतृत्व आज इस लिस्ट पर अपनी मुहर लगा देता है। तो कल महाराष्ट्र की नई सरकार की कैबिनेट शपथ ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+