ललित पाटिल को लेकर उद्धव ठाकरे पर बरसे देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे पर ड्रग्स माफिया ललित पाटिल को लेकर तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने कहा कि पाटिल को नासिक शिवसेना का मुखिया उद्धव ठाकरे ने बनाया था। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, प्रदेश में महाविकास अघाड़ी की सरकार थी।

महाविकास अघाड़ी की सरकार ने मेडिकल बोर्ड से उसका टेस्ट करने के लिए आवेदन नहीं किया था। रिमांड के 14 दिन बाद उसे आगे बढ़ाने के लिए भी कोई अपील नहीं की गई। बिना पूछताछ के आखिर कैसे उसे दोषी साबित किया जा सकता है। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर ललित पाटिल को भगाने के पीछे किसकी भूमिका है। आखिर किसने उसने राजनीतिक शरण दी।

 devendra fadnavis

ललित पाटिल नासिक शिवसेना का चीफ था, जब उसे गिरफ्तार किया गया था। आखिर किसने उसे नासिक में शिवसेना का चीफ बनाया। इस मामले में कई मुद्दे हैं जिसका खुलासा होना है।

बता दें कि 300 करोड़ रुपए की ड्रग को बरामद किया गया था, इस मामले में ललित पाटिल मुख्य आरोपी है, वह सरकारी अस्पताल से फरार हो गया था। आरोप है कि अस्पताल की दो महिलाओं ने भागने में उसकी मदद की थी। इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश में सियासी बहस तेज हो गई है। इस मामले में अस्पताल की दोनों महिलाओं अर्चना और प्रदन्या को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जिन्हें 23 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुणे पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ललित पाटिल को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था, लेकिन यहां कुछ महीनों तक टीबी का इलाज चलने के दौरान वह यहां से भाग गया था। आरोप है कि ललित यहीं से अपना ड्रग्स का कारोबार चला रहा था। जिसके बाद वह 2 अक्टूबर को यहां से फरार हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+