संजय राउत पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, बोले- मैं मूर्खयों को जवाब नहीं देता
उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना नेता संजय राउत ने जिस तरह से राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है उसपर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस तरह से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को चोट नहीं पहुंचानी चाहिए। दरअसल संजय राउत ने कहा कि राम मंदिर को उस जगह नहीं बनाया गया है जहां पर इसे बनाने का ये लोग दावा करते थे।
संजय राउत पर तीखा हमला बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पहली बात तो यह कि मैं मूर्खों को जवाब नहीं देता हूं। लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूं कि इस प्रकार से हिंदुओं का अपमान करना छोड़ दीजिए। राम जन्मभूमि आंदोलन में आपका कोई भी योगदान नहीं रहा है। अब इस प्रकार की बातें करके करोड़ हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का काम उद्धव ठाकरे की शिवसेना कर रही है वह बहुत गलत है।

संजय राउत ने कहा कि मंदिर उस जगह पर नहीं बन रहा है जहां पर इसे बनाने की बात की जा रही थी, मंदिर उससे चार किलोमीटर दूर बन रहा है। विवादित जगह आज भी वैसी ही है। वहीं अयोध्या जाने के सवाल पर राउत ने कहा कि अयोध्या में भाजपा ने पार्टी का ऑफिस नहीं बनवाया है, जो वहां कौन जाएगा यह नहीं जाएगा वो तय करेंगे। हम वहां जाएंगे और जरूर जाएंगे।
गौर करने वाली बात है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां देश और दुनियाभर से गणमान्य लोग आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी की करीब से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में तकरीबन 100 चार्टर्ड प्लेन लैंड करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications