महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर शरद पवार ने खड़ा किया सवाल, फडणवीस ने लोकसभा चुनाव दिलाया याद

महराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार ने सवाल खड़ा किया उसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता के फैसले को विपक्ष की स्वीकार करना चाहिए और आत्ममंथन करना चाहिए। बता दें कि विधानसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी को सिर्फ 10 सीटों पर जीत मिली।

चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद शरद पवार ने मतगणना प्रतिशत और सीटों पर जीत के अंतर का जिक्र करते हुए नतीजों को चौंकाने वाला बताया। शरद पवार के आरोपों पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 14913914 वोट मिले थे, लेकिन हमें सिर्फ 9 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस को 9641856 वोट मिले थे, लेकिन कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

devendra fadnavis

यही नहीं देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे की पार्टी के वोट शेयर का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को 7377674 वोट मिले थे, लेकिन उन्हें सिर्फ 7 सीटों पर जीत मिली। जबकि शरद पवार की पार्टी को 5851166 वोट मिले थे।

इससे पहले शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि कांग्रेस को 80 लाख वोट मिले जबकि उसे सिर्फ 15 सीटों पर जीत मिली। वहीं शिवसेना को 79 लाख वोट मिले लेकिन उसके 57 उम्मीदवार जीत गए। हमारी पार्टी को 72 लाख वोट मिले, लेकिन हमें सिर्फ 10 सीटों पर जीत मिली। वहीं अजीत पवार की पार्टी को 58 लाख वोट मिले जबकि उन्हें 41 सीटों पर जीत मिली।

बता दें कि शरद पवार की पार्टी ने 87 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि अजीत पवार की पार्टी ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा था। शरद पवार ने कहा कि हम सिर्फ आंकड़े आपके सामने रख रहे हैं, हमारे पास इससे जुड़ी और जानकारी नहीं है लिहाजा इसपर और विस्तार से कह नहीं सकते हैं। जिस तरह से विपक्ष ईवीएम में गड़बड़ी पर सवाल खड़ा कर रहा है, उसे शरद पवार के बयान ने और हवा दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+