देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार नहीं सेलिब्रेट करेंगे अपना बर्थडे, इस वजह से रात्रिभोज किया कैंसिल
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन, जिसमें अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है और भयंकर तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा से आहत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने अपने जन्मदिन नहीं मानने का ऐलान किया है।
महाराष्ट्र के दोनों दिग्गज नेताओं का जन्मदिन 22 जुलाई को है, और इस अवसर पर रात्रिभोज का आयेाजत किया गया था लेकिन रामगढ़ के इरशालवाड़ी में आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय किया है। इस दुखद घटना पर डिप्टी सीएम ने दुख जताया था और बताया था कि बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

बता दें महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के बाद भयंकर तबाही मची हुई है, इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और इरशालवाड़ी गांव के अभी भी कई लोग लापता है जिनके इस मलबे में दबे होने की संभावना है।
आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) बचाव कार्य के साथ मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश कर रही है। इस इलाके में आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद रायगढ़ में आज रेड अलर्ट जारी कर दिया है। याद रहे इस भूस्खलन में कई गांव के कई घर दब गए थे। जिसमें लोगों के दबे होने की संभावना है, इसलिए दूसरे दिन भी एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।
21 लोगों के शव टीम कर चुकी है बरामद
इरशालवाड़ी गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में गांव के घर दब गए जिसमें अब तक 21 लोगों के मारे जाने की सूचना है जिसमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 6 महीने से चार साल के बीच है। इन मरने वाले बच्चों में एक ही परिवार के दो बच्चे हें दोनों भाई-बहनों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी 114 लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
जानें कब हुआ ये हादसा
19 जुलाई को मुंबई से 8 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के आदिवासी गांव इरशालवाड़ी में भारी भूस्खलन हुआ। 20 जलाई को पहले रेसक्यू टीम ने 16 लोगों को शव बराम किए थे। वहीं 21 जुलाई को इस गांव में रहने वाले 228 निवासियों में से 21 के शव रेसक्यू टीम को मिल चुकी है और कुल 114 ग्रामीण अभी भी लापता हैं।
.












Click it and Unblock the Notifications