डिप्टी सीएम ने नागपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जल्द स्थिति सामान्य लाने का किया वादा
नागपुर में शुक्रवार की रात अचानक हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। बारिश के कारण नाग नदी में तेज उफान आया और अंबाझरी झील का पानी ओवफ्लो हो गया। आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए यहां तक कि लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। वहीं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से मिलकर उन्हें जल्द सामान्य स्थिति वापस लाने का आश्वासन दिया।

नागपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ने बाढ़ प्रभावित डागा लेआउट और निगम कॉलोनी का दौरा किया यहां के निवासियों से बातचीत की। फडणवीस ने कहा आज जब मैं नागपुर भाईयों और बहनों से मिलने गया तो दुर्भाग्यपूर्ण बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण जो नुकसान हुआ उसे देखना वास्तव में कठिन और भयावह था।
डिप्टी सीएम ने कहा नाग नदी के उफान पर होने से नुकसान हुआ है। यह दुर्भाग्य की बात है। मैंने सभी को आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में हम आपके साथ खड़े हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।
इस दौरान फडणवीस ने नागरिकों से कहा "आप सभी निश्चिंत रहें, मैं व्यक्तिगत रूप से इस समस्या के निदान के लिए प्रयास कर रहा हूं। इसके साथ ही हमारी पूरी सरकारी मशीनरी कड़ी मेहनत कर रही है। हमारी सरकार नागपुर के इस कठिन दौर में सभी के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है।"
बता दें नागपुर में शुक्रवार अचानक तेज गरज के साथ हुई भारी बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में हए जलभराव के कारण स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंबाझरी झील ओवरफ्लो हो गई, नागपुर में बस स्टैंड पर 4 से 5 फीट तक पानी भर गया था और एसटी बसें डूब गईं थीं।
नागपुर के घरों में पानी घुसने से घर का सामना तक पानी में डूबा हुआ नजर आया। वहीं मोरभवन बस स्टेशन के चार से पांच फीट पानी में डूब जाने के कारण बस स्टेशन किसी तलाब जैसा नजर आ रहा थ। और एलन टार बस स्टेशन तक की सभी बसें पानी में डूब गई थी।
24-9-2023 Nagpur | स. ९.४५ वा. | २४-९-२०२३नागपूर.
Visited Daga layout and corporation colony, met and interacted with the residents. Visited houses. The is overflowing of Nag river has caused damages. It’s unfortunate. I assured everyone we stand with you in these tough… pic.twitter.com/P5MOtSPri5
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 24, 2023












Click it and Unblock the Notifications