डिप्टी सीएम ने फडणवीस ने कहा- मथाडी अधिनियम कायम रहेगा, कमियां दूर करने में मदद करें
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मथाडियों को आश्वासन दिया है कि मथाडी अधिनियम कायम रहेगा और सरकार इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी। डिप्टी सीएम ने मथाडीज (हेडलोडर्स) को ये आश्वासन दिया है कि मथाडी अधिनियम को समाप्त नहीं किया जाएगा। वहीं फडणवीस ने अधिनियम में खामियों को दूर करने के लिए मथाडीज का समर्थन मांगा है।

इसके साथ ही फडणवीस ने उस समझौते की जांच के आदेश दिए जिसमें एक मथाडी संघ को जबरन वसूली के पैसे का भुगतान करने की बात कही गई है। डिप्टी सीएम ने एपीएमसी बाजार के पास के मथाडियों के लिए आवास सुनिश्चिचत करने की के लिए सिडको से बात करने का भी वादा किया है। उन्होंने एपीएमसी बाजार के पुनर्विकास और मथाडी युवाओं के सशक्तिकरण की योजनाओं पर भी चर्चा की।
मथाडी नेता स्वर्गीय अन्नासाहेब पाटिल की 90वीं वर्षगांठ में सोमवार को वाशी में फडणवीस भाग लेने पहुंचें थे। यहां पर उन्होंने उस समझौते की जांच के आदेश दिए जिसमें एक मथाडी संघ को जबरन वसूली के पैसे का भुगतान करने की बात कही गई है।
इसके अलावा डिप्टी सीएम ने एपीएमसी बाजार के पास के मथाडियों के लिए आवास सुनिश्चिचत करने की के लिए सिडको से बात करने का भी वादा किया है। उन्होंने एपीएमसी बाजार के पुनर्विकास और मथाडी युवाओं के सशक्तिकरण की योजनाओं पर भी चर्चा की।
फडणवीस ने अधिनियम की खामियों को दूर करने के लिए मदद और मवाडियो का समर्थन की मांगा ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि इसका दुरुपयोग करेने वालों को पकड़कर दंडित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा वो मराठा समुदाय से आता हूं, सरकार मराठा आरक्षण की मांग के प्रति संवेदनशील है।
बता दें मथाडी अधिनियम महाराष्ट्र के कुछ रोजगारों में लगे असुरक्षित मैनुअल श्रमिकों के रोजगार को विनियमित करने, ऐसे रोजगारों में उनकी पर्याप्त आपूर्ति और उचित और पूर्ण उपयोग के लिए प्रावधान करने और उससे जुड़े मामलों के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications