डिप्टी सीएम फडणवीस का ऐलान- महाराष्ट्र सरकार जल्द लाने जा रही एंटी पेपर लीक कानून
Anti paper leak law: महाराष्ट्र सकार ने ऐलान किया है कि परीक्षाओं में पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए जल्द कानून बनाया जाएगा। इससे संबंधित घोषणा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवसी ने विधानसभा सत्र के माननूस सत्र में कीफ
डिप्टी सीएम फडणवीस ने ये घोषणा विपक्षी नेताओं के सवालों का जवाब देते हुए की। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार, भारतीय जनता पार्टी के आशीष शेलार और शिवसेना के भास्कर जाधव ने सवाल किया था कि क्या सरकार इस तरह के पेपरलीक को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगी।

केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य में बनाया जाएगा कानून
डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया पिछली राज्य सरकार ने भी इसी तरह का कानून बनाने का फैसला किया था और केंद्र सरकार ने पहले ही पेपर लीक के संबंध में कानून बना दिया है। उन्होंने बताया कि छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हाल ही इस विषय पर चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने उन्हें बताया था कि सरकार मौजूदा सत्र के दौरान इस मुद्दे पर कानून बनाने की मंशा है।
नाना पटोले ने सख्त कानून लागू करने की पैरवी की
बता दें विधानसभा के मानसून सत्र में नीट (National Eligibility cum Entrance Test) प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने राज्य सरकार से ऐसे लीक को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और जिम्मेदार लोगों को दंडित करने का आग्रह किया।
फडणवीस ने परीक्षा आयोजित करने में लगे अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बेहरत तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाई है। हालांकि डिप्टी सीएम ने कुछ स्थानों पर व्यवधान पैदा करने के प्रयासों को स्वीकार किया, लेकिन जोर देकर कहा कि इन प्रयासों को विफल कर दिया गया। फडणवीस ने पेपर लीक की कहानी को भी गलत बताया।












Click it and Unblock the Notifications