डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का ऐलान- एक लाख से अधिक लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी
महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा के मानसून सत्र में ये घोषणा की है।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधान सभा सत्र में ऐलान किया कि महाराष्ट्र सरकार एक लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरियां देने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि 57,452 नियुक्ति पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा 2022 में महायुति गठबंध के तहत एकनाथ शिंदे के राज्य की कमान संभालने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है जिसका मतलब है कि महायुति सरकार 1 लाख 8 हज़ार उम्मीदवारों को नौकरी देगी।
उन्होंने बताया नौकरी देने का अब तक का यह एक रिकॉर्ड है। फडणवीस ने जोर देकर कहा कि भर्ती पारदर्शी तरीके से की जा रही है।
फडणवीस ने बताया अब तक करीब 19,853 छात्रों को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं, जबकि 57,452 छात्रों को पहले ही नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। अन्य 31,201 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तीन महीने के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।
डिप्टी सीएम ने ये घोषणा करते हुए कहा महाराष्ट्र सरकार एक लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरियां देने की पहल बेरोज़गारी दूर करने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रति उसकी प्रतिबद्ध है।
इसके अलावा डिप्टी सीएम देवेंद फडणवीस ने बताया प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ़ भी एक कानून लागू किया जाएगा, यह कानून इसी सत्र में लागू होगा। हम छात्र संघ के साथ इस कानून पर भी चर्चा कर रहे हैं।"
पारदर्शी भर्ती और पेपर लीक के खिलाफ नया कानून












Click it and Unblock the Notifications