महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- हम भाग नहीं रहे, एक मिनट भी चुप नहीं बैठेंगे
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा। जिसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेद्र फडणवीस ने भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी जिसको अमित शाह ने रिजेक्ट कर दिया और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव पर फोकस करने का आदेश दिया।
वहीं इस्फी देने की पेशकश के दो दिन बान फडणवीस ने अपना मन बदलने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा वह भागने वाले नहीं हैं। उनका यह बयान अमित शाह द्वारा उन्हें महाराष्ट्र सरकार के लिए काम करते रहने के लिए कहने के एक दिन बाद आया है।

देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को भाजपा विधायकों की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा "मैं हर किसी के चेहरे पर खुशी देख सकता हूं, पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया भर में नाम का डंका बज रहा है और कल एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री के तौर पर उनके नाम पर सहमति बनी और पीएम मोदी लगतार तीसरी बार देश की कमान संभालने जा रहे हैं।
बता दें भाजपा ने 2019 के आम चुनावों में महाराष्ट्र में 23 सीटें जीती थी जो 2024 के चुनाव परिणाम में नौ पर ही जीत हासिल कर सकी। जिसके बाद फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की थी।
वहीं अब देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा देने का फैसला करने का कारण बताते हुए कहा "मैंने इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का नेतृत्व किया था, इसलिए मैंने कहा कि इस हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं। मैंने अपना पद छोड़ने की अनुमति मांगी थी ताकि मैं विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर काम कर सके। लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया।
डिप्टी सीएम ने कहा कुछ लोगों को लगा कि मैं निराश हूं, लेकिन मैं भागने वाला नहीं हूं। मैंने कोई भावनात्मक फैसला नहीं लिया है, मेरे मन में एक रणनीति है।
डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया शुक्रवार को एनडीए की बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी मुलाकात के बारे में उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मैं अमित शाह जी से मिला, मैं एक मिनट भी चुप नहीं बैठने वाला। उनकी भी ये ही राय है।












Click it and Unblock the Notifications