Deputy CM Ajit Pawar Family Tree: अजित पवार की पत्नी और बच्चे कौन हैं, प्लेन क्रैश के वक्त कहां थे?
Deputy CM Ajit Pawar Family Tree: महाराष्ट्र बारामती से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बारामती में एक प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार, 28 जनवरी 2026 को सुबह नौ बजे के बाद हुए इस विमान हादसे में अजित पवार सहित कुल 6 यात्रियों की मौत होने की बात सामने आई है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति के सार्वत्रिक चुनाव प्रचार के लिए कई सभाओं को संबोधित करने वाले थे। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे निरावागज से शुरू होना निर्धारित था। इसके बाद, दोपहर 12 बजे पंढरे में एक सभा और दोपहर 3 बजे करंजेपुल में जनसभा होनी थी। उनका अंतिम तय कार्यक्रम शाम 5:30 बजे सुपा में प्रस्तावित था।

अजित पवार के प्लेन क्रैश के वक्त कहां था परिवार?
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अजित पवार के निधन की पुष्टि की है। इस हादसे के समय प्लेन में अजित पवार और उनकी पार्टी के लोग मौजूद थे। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटा पार्थ पवार इस हादसे के समय दिल्ली में थे। हादसे की खबर के बाद शरद पवार के आवास पर मौजूद उनके परिवार के सभी सदस्य मिलकर बारामती के लिए निकल चुके हैं।
अजित पवार का परिवार
अजित अनंतराव पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र में हुआ। अजित अनंतराव पवार महाराष्ट्र के प्रमुख और प्रभावशाली राजनेता हैं तथा प्रसिद्ध पवार परिवार से संबंध रखते हैं। यह परिवार राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी लंबे समय से अहम भूमिका निभाता आ रहा है। खासकर पश्चिमी महाराष्ट्र और बारामती क्षेत्र में पवार परिवार की राजनीतिक और सामाजिक पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है।

अजित पवार केि पिता अनंतराव पवार थे और चाचा एनसीपी के संस्थापक शरद पवार हैं। अजित पवार की मां आशाताई पवार हैं। उनके भाई श्रीनिवास पवार व्यवसाय से जुड़े हैं। वहीं उनकी बहन विजया पाटिल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय थीं, जिनका अब निधन हो चुका है। सांसद सुप्रिया सुले अजित पवार की चचेरी बहन हैं।
अजित पवार की पत्नी और बच्चे कौन हैं?
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी सक्रिय राजनीति में हैं और वर्तमान समय में राज्यसभा सदस्य हैं। अजित पवार के दो बेटे हैं। जिसमें जय पवार बिजनेसमैन हैं और दूसरे बेटे पार्थ पवार राजनीति में हैं और लोकसभा चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थे।
अजित पवार के बाद कौन संभालेगा उनकी राजनीतिक विरासत?
अजित पवार के चाचा शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं, जबकि भतीजे युगेंद्र पवार भी पारिवारिक और राजनीतिक आयोजनों में सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा राज्यसभा सदस्य हैं और बेटे पार्थ पवार राजनेता हैं, उम्मीद की जा रही है कि वो दोनों ही अजित पवार की एनसीपी और राजनीतिक विरासत संभालेंगे!












Click it and Unblock the Notifications