महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने MLC चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के आगामी एमएलसी चुनावों को लेकर विपक्ष की आलोचना की । उनहोंने कहा लोकसभा चुनावों में विपक्ष के झूठे बयानों ने भाजपा के प्रदर्शन को नुकसान पहुंचाया लेकिन एमएलसी चुनाव मे उसक कोई साजिश नहीं चलने वाली।
डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने यह आरोप लगाकर मतदाताओं को गुमराह किया कि भाजपा संविधान में बदलाव करने और आरक्षण समाप्त करने के लिए 400 सीटें हासिल करना चाहती है।

फडणवीस ठाणे में कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए इस बार जोर दिया कि विपक्ष के बयान का मुकाबला करने के लिए भाजपा को एमएलसी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। उन्होंने सभी चार एमएलसी सीटें जीतने का भरोसा जताया, जिसके नतीजे 1 जुलाई को आएंगे।
महाराष्ट्र में चार सीटों के लिए चुनाव होंगे हमारी सरकार लोगों के अनुकूल है और राज्य की राजनीति में एक नई कहानी रचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आम चुनावों में विपक्ष को 43.9% वोट मिले, जबकि भाजपा को 43.6% वोट मिले। इस मामूली अंतर के कारण विपक्ष ने 31 लोकसभा सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को केवल 17 सीटें मिलीं। इसके साथ ही फडणवीस ने सभी चार एमएलसी सीटें जीतने का भरोसा जताया, जिसके नतीजे 1 जुलाई को आएंगे।
कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में, भाजपा ने कांग्रेस के रमेश कीर के खिलाफ निरंजन डेखरे को मैदान में उतारा है। फडणवीस ने पंजीकृत मतदाताओं द्वारा मतदान सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए लगभग 2.25 लाख मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 99,000 अकेले ठाणे जिले से हैं। रायगढ़ जिले के मतदाताओं को शामिल करने पर कुल मतदाता 1.50 लाख हो जाते हैं।
फडणवीस ने एनडीए पदाधिकारियों से गुजारिश की वे यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम करें कि सभी पंजीकृत मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के लिए आगाह किया और मतदाताओं को चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें उम्मीद है कि पिछली असफलता के बावजूद आगामी एमएलसी चुनावों में भाजपा विजयी होगी।












Click it and Unblock the Notifications