चिकन में मिला मरा हुआ चूहा, मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे दो दोस्त, मैनेजर-कुक गिरफ्तार
Dead Rat Found Chicken Mumbai Restaurant: मुंबई के बांद्रा में मशहूर रेस्टोरेंट में बड़ी लापरवाही सामने आई है। खाने में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने फेमस रेस्टोरेंट पापा पंचो दा ढाबा के मैनेजर और कुक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 13 अगस्त की रात का है।
जब एक कस्टमर खाना खाने गया तो उसके खाने में मरा हुआ चूहा मिला। पुलिस से शिकायत के बाद कुक और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता, डिंडोशी क्षेत्र के निवासी 40 वर्षीय अनुराग दिलीप सिंह, गोरेगांव पश्चिम में एक निजी बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। वे बांद्रा (पश्चिम) पाली नाका पर पापा पंचो दा ढाबा रेस्तरां में गए थे। उनके साथ उनके दोस्त अमीन खान भी मौजूद थे। 13 अगस्त की रात को दोनों डिनर पर गए थे।
उन्होंने भुना मीट और चिकन ढाबा का ऑर्डर दिया और खाते समय, उन्हें चिकन डिश में एक अजीब टुकड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने सावधानी पूर्वक टुकड़े की जांच की। यह जानकर हैरान रह गए कि यह मरा हुआ चूहा था।
इसके बाद दोनों दोस्त ने होटल मैनेजर विवियन अल्बर्ट सिकिएरा को बुलाया। उन्होंने उन्हें चूहा दिखाया और उनसे भिड़ गए। अनुराग सिंह ने पुलिस को बताया कि मैनेजर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त किए 1.49 करोड़ रुपए के हीरे, चाय के पैकेट के अंदर रखे गए थे छिपाकर












Click it and Unblock the Notifications