SC फैसले के बाद बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- स्पीकर पर दबाव बनाने की कोशिश कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले कि स्पीकर पर दवाब बनाने की कोशिश करने वाले लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ हैं।

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के लिए हुई उठा पटक में सीएम शिंदे और उद्धव ठाकरे की दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। हालांकि इस फैसले में दोनों को ही थोड़ी थोड़ी राहत दी गई है। वहीं, इस मामले में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि स्पीकर पर दबाव बनाने की कोशिश करने वाले लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रक्रिया के खिलाफ हैं।
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर सु्प्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को सभी अधिकार दिए हैं और उचित समय भी दिया है और फिर भी अगर कोई स्पीकर पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है तो वो व्यक्ति स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रक्रिया के खिलाफ है। स्पीकर खुद एक अच्छे वकील हैं और वो कानून के अनुसार ही फैसला लेंगे।
बता दें कि पिछले साल उद्धव ठाकरे की महाविकास अघाड़ी वाली सरकार एकनाथ शिंदे और गुट के कुछ विधायकों की बगावत के बाद गिर गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट शुरू हो गया। वहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया, जिस सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वो उद्धव ठाकरे सरकार को वापस बहार नहीं कर सकते हैं। अगर उद्धव ठाकरे इस्तीफा न दिए होते, तो स्थिति कुछ और होती। वहीं, महाराष्ट्र में सबसे बड़े दल बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे को शपथ दिलाना राज्यपाल द्वारा उचित था।












Click it and Unblock the Notifications