क्रूज ड्रग्स केस: NCB ने 4 और आरोपी किए गिरफ्तार, कोर्ट ने 11 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा
मुंबई, अक्टूबर 05: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें लेकर एनसीबी की टीम कोर्ट पहुंची। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने अब्दुल कादिर शेख, श्रेयस नायर, मनीष दरिया, एविन साहू को 11 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। चारों आरोपियों को आज सुबह गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी अबतक इस मामले में आर्यन खान समेत 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसके अलावा एनसीबी ने इवेंट कंपनी से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई एनबीसी ने ड्रग्स मामले में श्रेयस नायर को भी 4 अक्टूबर की शाम गिरफ्तार किया। श्रेयस नायर को एनसीबी ने गोरेगांव से छापेमारी के बाद कस्टडी में लिया था। अरबाज मर्चेंट के दोस्त श्रेयस के अलावा अब्दुल कादिर, मनीष उदयराज और अविन दीनानाथ को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि श्रेयस नायर का आर्यन खान से लिंक है।
श्रेयश नायर आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट का काफी करीबी दोस्त है, श्रेयश का नाम आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के मोबाइल से चैट्स में सामने आया है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक श्रेयश नायर भी इस रेव पार्टी में जाने वाला था, लेकिन किसी वजह से वो नहीं जा पाया है। श्रेयस, अरबाज का बहुत अच्छा दोस्त बताया जा रहा है और उसके पास काफी ड्रग्स बरामद हुई है।
आज इन दोनों को आर्यन, अरबाज और मुनमुन समेत 8 आरोपियों के सामने बैठाकर पूछताछ की जाने की संभावना है। इसी मामले में एनसीबी कुछ और जगहों पर रेड भी कर सकती है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 आरोपी 7 अक्टूबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी में हैं। ऐसे वक्त में शाहरुख खान को इंडस्ट्री का सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस काजोल, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा ने शाहरुख से फोन पर बात की। इससे पहले जिस दिन आर्यन गिरफ्तार हुए थे, उस शाम सलमान खान शाहरुख से मिलने मन्नत पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications