COVID-19 Update: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव, अजित पावर बोले- घबराएं नहीं, सावधानी बरतें
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 भारत में पैर पसारने लगा है। केरल, गोवा के बाद महाराष्ट्र पर कोविड-19 के मामले सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी डिप्टी सीएम अजित पवार ने सोमवार को साझा की है।
पवार ने कहा कि वायरल संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। मेरे कैबिनेट सहयोगियों में से एक, धनंजय मुंडे, सीओवीआईडी -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किए गए हैं। हालांकि, प्रशासन राज्य में सावधानी बरत रहा है और इसके प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि बीते दिन यानी रविवार को महाराष्ट्र में 50 नए कोविड के मामले सामने आए थे।

मुंडे के कार्यालय ने भी पुष्टि की कि उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि, वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई। मंत्री के कार्यालय के एक कर्मचारी ने कहा कि उन्होंने नागपुर में आयोजित राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन (20 दिसंबर) को पॉजिटिव टेस्ट पाया गया।
सोशल डिस्टेंसिग का किया पालन
मंत्री के कार्यालय के एक कर्मचारी ने कहा कि मंत्री 21 दिसंबर को घर गए, अलग-थलग रहे और डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवा ली। अब कोई लक्षण नहीं हैं और उन्होंने पहले ही वीडियो कॉन्फ्रेंस करना और कई कार्यों पर फॉलो-अप लेना शुरू कर दिया है। कर्मचारी ने कहा कि उनके कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन हम सभी ने प्रोटोकॉल का पालन किया और लोगों से मिलने-जुलने से परहेज किया। अब, हममें से किसी में भी संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है।
देश में एक दिन में 656 कोविड -19 केस
रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 656 कोविड -19 संक्रमणों की वृद्धि देखी गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,742 हो गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने नए जेएन.1 स्ट्रेन को इसके तेजी से बढ़ते प्रसार को देखते हुए एक अलग प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है। लेकिन, कहा है कि यह कम जोखिम पैदा करता है।












Click it and Unblock the Notifications