मुंबई में लगेगा लॉकडाउन! मेयर किशोरी पेडनेकर ने दिए संकेत, शुक्रवार को हो सकता है बड़ा ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को यहां 24 घंटे के भीतक 8 हजार से अधिक नए मरीज सामने आए जो महाराष्ट्र के किसी भी अन्य शहर से सबसे अधिक है। मुंबई में बढ़ती महामारी को देखते हुए मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने सीएनएन-न्यूज18 को दिए अपने एक बयान में संकेत दिया है कि राजधानी में जल्द की लॉकडाउन लागू किया जा सकता है, इस संबंध में कल यानी शुक्रवार को घोषणा की जा सकती है।

Coronavirus Will Mumbai lockdown mayor Kishori Pednekar give hints

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को राज्य में पहली बार 43,183 नए केस सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे में 249 मरीजों ने दम तोड़ा। इससे पहले 28 मार्च को सबसे अधिक 40,414 नए मामले सामने आए थे। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 28 लाख 56 हजार 163 लोगों तक पहुंच गई है, जबकि मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 54,898 पर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे अधिक मामले मुंबई से सामने आए हैं। यहां गुरुवार को कुल 8,646 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 18 लोगों की मौत हुई। साल 2021 के मार्च में कोरोना के 88 हजार 710 नए मामले सामने आए। आप जानकर हैरान रह जाएंगे ये आंकड़े फरवरी में सामने आए कुल मामलों से 474 फीसदी ज्‍यादा हैं।

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक अगर मुंबई में लॉकडाउन लगाया जाता है तो आदेश में निम्नलिखित बातों को शामिल किया जा सकता है।
1- वैकल्पिक दिनों के आधार पर दुकानों को खोलने की छूट होगी।
2- आवश्यक सेवाओं के लिए लोकल ट्रेन का होगा इस्तेमाल।
3- सभी धार्मिक स्थलों को किया जा सकता है बंद।
4- मॉल्स और सिनेमा हॉल पूरी तरह बंद हो सकते हैं।
5- सिर्फ दो शिफ्ट में प्राइवेट ऑफिसों को काम करने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें: मुंबई में बेकाबू होता कोरोना, फरवरी की तुलना में मार्च में 475 फीसदी अधिक आए कोरोना के नए मामले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+