महाराष्ट्र: मुंबई में आज कोरोना वायरस के 8,938 नए मामले, 23 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र: मुंबई में आज कोरना वायरस के 8,938 नए मामले, 23 मरीजों की मौत
मुंबई। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। महाराष्ट्र में आज फिर 50 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। वहीं राज्य की राजधानी मुंबई में आज कोरोना के 8,938 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है। मुंबई में कोरोना के कुल मामले 4,91,698 हो गए हैं। जिसमें 3,92,514 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 86,279 सक्रिय मामले हैं। मुंबई में अब तक 11,874 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वो कोरोना वैक्सीन की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। जिसके चलते कई सेंटरों पर टीकाकरण का काम रोक दिया गया है और आने वाले दिनों में कई जगहों पर टीकाकरण बंद करना पड़ सकता है। मुंबई में 26 सेंटरों को वैक्सीन स्टॉक खत्म होने के चलते आज बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बात की है और अपनी परेशानी बताई है।
देश में एक्टिव केस 9 लाख के पार
गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में देश में सवा लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले चार दिनों में ये तीसरी बार है कि देश में एक दिन में आने वाले केस का आंकड़ा एक लाख के पार गया है। देश में अब कुल मामले एक करोड़ 29 लाख के पार हो गए हैं, वहीं एक्टिव केस भी नौ लाख से ज्यादा हैं।












Click it and Unblock the Notifications