मुंबई में कोरोना का कहर, टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 11 हजार से अधिक मरीज
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस महामारी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मुंबई में कुल 11,163 नए मामले मिले। महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक मुंबई में एक दिन में मिले सबसे अधिक मरीजों की संख्या है। एक दिन में 11 हजार से अधिक नए केस के बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 4,52,445 पर पहुंच गई है, जबकि इस दौरान हुई 25 मौतें के बाद महामारी से कुल मरने वालों का आंकड़ा 11,776 हो गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है, महामारी की दूसरी लहर कई गुना तेजी से लौटी है जो सरकार की परेशानी का कारण बना हुआ है। रविवार के के आकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में राज्य में कुल 57,000 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी वहीं, 222 लोगों की मौत हो गई थी। रविवार को मुंबई से सामने आए नए मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। रविवार को 11,163 नए मामलों के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 4,52,445 हो गई है। इस दौरान 5,263 लोगों ने महामारी को हराया। शहर में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 68,052 हो गई है।
क्यों बेकाबू हो रहा है कोरोना वायरस ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में कोविड-19 के हालातों की समीक्षा की है और सेंट्रल टीम को दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ का दौरा करके जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लगाने, थियेटर, रेस्टोरेंट और पार्क बंद करने जैसा कदम उठा लिया गया है। आने वाले दिनों में कुछ और पाबंदियों की भी घोषणा की जा सकती है। इसी तरह मध्य प्रदेश ने भी कई राज्यों से आने वाले लोगों के लिए सख्ती का ऐलान किया है। पीएम मोदी के साथ जो हाई-प्रोफाइल बैठक हुई है, उसमें दूसरी लहर में इसकी बेकाबू रफ्तार के मुख्य रूप से 3 कारण बताए गए हैं- कोरोना से बचाव में कमी, प्रोटोकॉल का उल्लंघन, रोकथाम के उपायों में आई कमी।
यह भी पढ़ें: क्यों बेकाबू हो रहा है कोरोना वायरस ? पीएम मोदी की हाई-प्रोफाइल बैठक में बताए गए 3 कारण












Click it and Unblock the Notifications