महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 62,919 नए मामले, 828 मरीजों की मौत

मुंबई, 30 अप्रैल: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में लगातार 60 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। आज भी करीब 63 हजार नए केस प्रदेश में आए हैं। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 62,919 नए मामले सामने आए और 828 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में 69,710 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस अब 6,62,640 हैं। राज्य में अब तक 68,813 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

Coronavirus 62919 new cases and 828 deaths reported in Maharashtra active cases 662640

महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र में 66,159 नए मामले सामने आए और 771 लोगों की मौतें हुईं थीं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र में बीते 15 दिन से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां राज्य की उद्धव सरकार ने लागू की हुई हैं। एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया है। राज्य में जरूरी सेवाओं को छोड़कर ज्यादातर संस्थान बंद हैं। लोगों को भी इमरजेंसी हालात में ही कहीं आने जाने की इजाजत है।

देश में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मामले इस समय भारत में आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 386,452 नए केस आए हैं और 3498 मरीजों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस अब 32 लाख के करीब पहुंच गए हैं। वहीं दो लाख से ज्यादा मौतें देश में कोरोना से हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+