महाराष्ट्र में डराने लगे कोरोना के आंकड़े, मुंबई में एक दिन के भीतर 15166 नए केस
मुंबई, 05 जनवरी: देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। महाराष्ट्र में भी रोजाना हैरान करने वाले आंकड़े बढ़ रहे हैं। राज्य में अब ऐसा लगता है कि कोरोना वायरस यहां बेकाबू होता जा रहा है। मुंबई में पिछले 24 के आंकड़ों ने दूसरी लहर के दौरान के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को मुंबई से 15 हजार से ज्यादा कोविड केस सामने आए हैं। वहीं पूरे राज्य में 26 हजार से ज्यादा नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं।
Recommended Video

मुंबई में 15,166 कोरोना के नए केस
मुंबई में बुधवार को 15,166 कोरोना के नए केस मिले हैं।714 रिकवरी हुईं और कोरोना से 3 की मौत हुई। मुंबई में अब 61,923 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2021 में दूसरी लहर के दौरान शहर से एक दिन के अंदर 11206 मामले सामने आए थे, जिसके बाद मुंबई में कोरोना वायरस की स्पीड बढ़ रही है। वहीं एक दिन पहले यानी मंगलवार को मुंबई से 10860 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2 लोगों की मौत भी हुई थी।
महाराष्ट्र में मिले 26,538 नए मामले
वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 26,538 नए मामले सामने आए है, इस दौरान 5,331 लोग डिस्चार्ज भी हुए। साथ ही 8 लोगों की मृत्यु भी हुई है। वहीं राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के मामले 797 है, जिसमें से 330 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
स्कूलों के बाद अब कॉलेज भी बंद
इधर, महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों के बाद सभी कॉलेजों को भी 15 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के अंदर फिजिकल क्लासेस पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। अब क्लासेस ऑनलाइन होंगी। नागपुर जिले में पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने फैसला करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का 31 जनवरी तक बंद रखने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications