'जैसे I.N.D.I.A. बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा', इशारों-इशारों में कांग्रेस का PM मोदी पर हमला
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। बेंगलुरु में, हम 26 (पार्टियां) थे, यहां यह 28 (पार्टियां) हो गई हैं।
मुंबई में होने वाली गैर बीजेपी दलों इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन की दो दिवसीय बैठक को लेकर एमवीए (MVA) के नेताओं ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। बेंगलुरु में, हम 26 (पार्टियां) थे, यहां यह 28 (पार्टियां) हो गई हैं। जैसे I.N.D.I.A.बढ़ेगा, वैसा ही चीन पीछे हटेगा।
वहीं, मीडिया से मुखातिब हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने जानकारी देते हुए कहा कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात यह है कि इस बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद होंगे। बैठक में कुल 28 राजनीतिक दल एकजुट होंगे। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

'हमारे पास प्रधानमंत्री के कई चेहरे हैं'
वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री के कई चेहरे हैं। उद्धव ठाकरे ने साफ किया कि हम प्रकाश आंबेडकर की वंचित के साथ गठबंधन में हैं। उन्हें भारत गठबंधन में लेने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूछना होगा कि क्या अंबेडकर चाहते थे कि भारत सबसे आगे आए।












Click it and Unblock the Notifications