'महाराष्ट्र के DNA में है कांग्रेस की विचारधारा', सांगली में Rahul Gandhi ने कुछ यूं घेरा बीजेपी को

Rahul Gandhi: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक जनसभाओं का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के सांगली (Sangli) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जाति जनगणना की जरूरत पर जोर दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'कांग्रेस (Congress) की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए (DNA) में है। यह लड़ाई भी विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है।'

rahul gandhi

बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहले राजनीति चलती है आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।

वहीं, वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले... इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने कहा कि मैंने लोकसभा में कहा है कि कुछ भी हो जाए जातीय जनगणना करवाएगी तो कांग्रेस पार्टी और हमारा गठबंधन करवाएगा।

क्योंकि हम देश की सच्चाई समझना चाहते हैं कि इस देश के धन का फायदा किस वर्ग को हो रहा है? इससे पहले राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं आपने सभी ने बीजेपी वालों को डरा के रखा है।'

इससे पहले, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वर्गीय पतंगराव कदम की प्रतिमा का उद्घाटन किया। साथ ही राहुल गांधी ने वांगी में दिवंगत नेता को समर्पित एक संग्रहालय का भी दौरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+