'भगवा वस्त्र पहनने के बजाय मॉर्डन कपड़े पहनिए', सीएम योगी के मुंबई दौरे पर बोले कांग्रेस नेता Hussain Dalwai
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के कपड़ों पर सवाल उठाते हुए तीखा तंज कसा। हुसैन दलवई ने कहा, 'उन्हें भगवा वस्त्र पहनने के बजाय आधुनिक कपड़े पहनने चाहिए।'

Congress leader Hussain Dalwai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) 04 जनवरी से मुंबई दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी मुंबई में प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इतना ही नहीं, सीएम योगी बड़े उद्योगपतियों और फिल्म जगत की हस्तियों से उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर बात करेंगे। इस दौरान सीएम योगी के कपड़ों पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने तीखा तंज कसा है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, 'उन्हें (सीएम योगी आदित्यनाथ) उद्योगों को यहां से ले जाने के बजाए यूपी में विकसित करना चाहिए। उन्हें भगवा वस्त्र पहनने के बजाय आधुनिक कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि उद्योग आधुनिकता का प्रतीक है।' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने उद्योगों के लिए अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। इसलिए महाराष्ट्र से उद्योग ले जाने की बजाए अपने राज्य में आप नए उद्योगों का निर्माण करें। उन्हें पनपने देने के लिए माहौल बनाएं।
रोज धर्म-कर्म की बातें करने की बजाए, भगवा कपड़े पहनने की बजाए जरा मॉडर्न हो जाएं। उद्योग आधुनिकता देख कर आते हैं। उन आधुनिक विचारों को आत्मसात करें। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने इन्वेस्टर्स समित होना है। कहा जा रहा है कि सीएम योगी का यह मुंबई दौरा घरेलू निवेशको को आकर्षित करने के लिए है। इतना ही नहीं, यूपी में योगी सरकार फिल्म सिटी विकसित करने की तैयारी कर रही है। सीएम योगी आज मुंबई में एक रोड शो भी करेंगे।
Recommended Video
इस दौरान वह देश के बड़े कारोबारियों और नोएडा में फिल्म सिटी को लेकर फिल्म जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। मुंबई के बाद CM का दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद में भी यूपी का इन्वेस्टर्स रोड शो होगा। एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में बोलते हुए कहा, 'हमने हर क्षेत्र में काम किया और बिना भेद-भाव के, हर तबके को उसका लाभ दिया है। कोई नहीं कह सकता कि हमने भेदभाव किया।'












Click it and Unblock the Notifications