महाराष्ट्र में महायुति में शुरू हुआ संग्राम! सीएम पद के लिए अजित पवार ने पेश कर दी दावेदारी?
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: महराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव 2024 से पहले महायमुति गठबंधन में घमासान शुरू होने के संकेत दिखाई देने लगे हैं। इसकी वजह है कि आगमी विधानसभा चुनावों में अजित पवार के मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारी को लेकर अटकलें शुरू हो चुकी है।
महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार के बीच अभी सीटों के बंटवारा तय तक नहीं हुआ है लेकिन अजित पवार मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के मूड में हैं इस बात की गवाही एक वीडियो दे रहा है।

दरअसल, अजित पवार के नेतृत्व वाला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गुट 14 जुलाई को बारामती में 'जन सम्मान रैली' नाम से एक रैली करने वाला है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा जारी किए गए वीडियो में, उन्होंने जनता से इस रैली में शामिल होने की अपील की है।

अजित पवार द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक महिला को 'भावी मुख्यमंत्री अजित दादा' लिखी टोपी पहने नजर आ रही है। जो काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है। इससे इस बात को लेकर व्यापक अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या अजित पवार खुद को महायुति गठबंधन के सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं।
वीडियो में की ये अपील
इस 55 सेकंड के वीडियो में प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनेत्रा पवार समेत एनसीपी के दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है "महाराष्ट्र के सुरक्षित भविष्य के लिए अब एक साथ आने का समय है। 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे मिशन हाई स्कूल ग्राउंड, बारामती में बड़ी संख्या में 'जन सम्मान रैली' में शामिल हों। आइए महाराष्ट्र के लिए विकास का एक नया दौर बनाएं।"
वीडियो शेयर कर भावी सीएम बनने की जताई मंशा
बता दें अजित पवार ने जो वीडियो शेयर किया है उममें एक महिला की टोपी पर 'भावी मुख्यमंत्री अजीत दादा' लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि इस वीडिरूो में दिखाई गई टोपी के जरिए अजित पवार महायुति में सीएम पद की दावेवारी पेश करने को लेकर इशारा कर रहे हैं।
सीएम की कुर्सी पर नजर गड़ाए हैं अजित पवार
हाालांकि महायुति की ओर से अपने सीएम उम्मीदवार के बारे में कोई स्पष्ट बात नहीं कहीं है लेकिन इस वीडियो से साफ है कि महायुति जीतती है तो अजीत पवार इस पद पर नजर गड़ाए हुए हैं। बता दें महाराष्ट्र सीएम बनने की अजित पवार की आकांक्षाएं नई नहीं हैं। शरद पवार के साथ गठबंधन में रहते हुए भी उन्होंने ऐसी ही इच्छाएं व्यक्त की थीं।
"मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं"
अजित पवार ने 20 अप्रैल 2024 को इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि "मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। अगर महाराष्ट्र की जनता मेरा साथ देती है और एनसीपी नेता राज्य विधानसभा में 145 का जादुई आंकड़ा हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं, तो मैं निश्चित रूप से मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा।"
अजित पवार के वीडियो के बाद महायुति में घमासान क्यों?
बता दें अजित पवार के सीएम पद की दावेदारी वीडियो के जरिए पेश करने के बाद महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति में घमासान फिर से शुरू होना तय है। इसकी वजह है कि भले ही महायुति में शामिल देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम पद की दावेदारी अभी नहीं की है लेकिन सीएम में डिप्टी सीएम बने फडणवीस अगली बार सीएम बनने का मौका शायद ही किसी को देंगे। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पोस्टरों में में दोबारा सीएम पद संभालने की मंशा पहले ही जाहिर कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications