महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे के खिलाफ नई शिकायत

मुंबई, 23 जून। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नए विवाद में फंस गए हैं। उद्धव ठाकरे के खिलाफ भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उद्धव ठाकरे ने कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ा है और नियमों का उल्लंघन करके समर्थकों से मुलाकात की। बता दें कि मुख्यमंत्री ठाकरे कोरोना संक्रमित हैं। मुख्यमंत्री कार्याल की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। खुद ठाकरे ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दीथी। बता दें कि प्रदेश में सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने मुखयमंत्री आवास खाली कर दिया है और अब वह मातोश्री में शिफ्ट हो गए हैं।

uddhav

बता दें कि उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले तो उन्हें बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ देखा गया। जिसके बाद भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बग्गा ने शिकायत की कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। शिकायत में कहा गया है कि कोरोना प्रोटोकॉल केतहत मरीज किसी से मिल नहीं सकता है और उसे आइसोलेशन में रहना चाहिए, लेकिन सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ा और अपने समर्थकों से मुलाकात की। भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी इसको लेकर सवाल खड़ा किया है।

अमित मालवीय ने भी बुधवार को एक ट्वीट किया, उन्होंने लिखा हमे बताया गया था कि उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन उन्होंने इसके बाद शरद पवार से अपने घर पर मुलाकात की, लोगों के साथ देखे गए। उन्हें अपने घर से बाहर नहीं आना चाहिए था। बता दें कि जिस तरह से शिवसेना के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बगावती सुर दिखाए हैं उसके बाद प्रदेश की महाविकास अघाड़ी की सरकार संकट में हैं। तकरीबन 45 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में हैं। वह चाहते हैं कि शिवसेना कांग्रेस-एनसीपी के साथ अपना गठबंधन खत्म करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+